साधकों की सुविधा हेतु 26 स्क्वायर फीट हाल का हो रहा निर्माण
विशेष चिकित्सा योग शिविर का होगा आयोजन, भक्तों की जुटेगी भीड़
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कनखल स्थित श्री योगाभ्यास आश्रम सन्यास मार्ग में प्रेरणास्रोत महाप्रभु रामलाल, योगेश्वर स्वामी मुल्कराज , सदगुरुदेव स्वामी देवी दयाल महाराज की अपार अनुकंपा वह सद्गुरु के आशीर्वाद से रामनवमी अवसर पर योगेश्वर प्रभु श्री 1108 रामलाल जी का शुभ जयंती महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर देश के कोने-कोने से प्रमुख योगाचार्य व साधक तथा श्रद्धालुगण भारी संख्या में पहुंचकर गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
कनखल स्थित योगाभ्यास आश्रम की प्रमुख योगाचार्या डॉ दमयंती ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर कनखल में भक्तों व साधकों की सुविधा हेतु 26 स्क्वायर फीट हाल का निर्माण किया गया है। आश्रम के भूतल तथा प्रथम तल पर हाल का निर्माण होने से योग साधकों और आश्रम में आने वाले भक्तों को आश्रम में होने वाले आयोजनों में तथा भंडारे में काफी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
जन्मों महोत्सव अवसर पर 24 अप्रैल तक विशेष चिकित्सा योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। योग शिविर में साधक अनुभवी योगचार्याे द्वारा प्राणायाम तथा योग विषय पर विस्तृत जानकारी और यौगिक क्रियाओं द्वारा अपने मन और तन तथा योग द्वारा बीमारियों के निदान हेतु साधक संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। योगाभ्यास आश्रम के प्रमुख ट्रस्टीगणों ने जानकारी देते हुए बताया कि योग शिविर के माध्यम से सैकड़ों की संख्या में भक्तगण व साधक आश्रम के कार्यक्रम में भाग लेकर लाभान्वित हो सकेंगे।
