मुख्यमंत्री, सूचना महानिदेशक और डीएम ने जताया शौक
तबीयत बिगड़ने पर कराया गया था मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती
हॉस्पिटल में उपचार के दौरान हदय गति रूकने से सांसे टूटी
प्रेस क्लब, विभिन्न पत्रकार संगठनों में दौड़ी शौक की लहर
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार व टैक्स बार एसोसियेशन के पूर्व अध्यक्ष तनुज वालिया का देर रात मेट्रो अस्पताल में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जिसकी जानकारी मिलते ही प्रेस क्लब हरिद्वार, विभिन्न पत्रकार संगठनों में शौक की लहर दौड़ गयी। तनुज वालिया मिलनसार, निडर व निर्भीक पत्रकार थे, जिन्होंने अपनी कलम के जरिये अपनी अलग पहचान बनाई थी। तनुज वालिया के कम उम्र में अचानक उनके निधन की सूचना ने पत्रकारों को सन्न कर दिया। किसी को बेहद दुखद खबर पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा था। जिनका अन्तिम संस्कार कनखल शमशान घाट पर गमगीन माहौल में कर दिया गया। वरिष्ठ पत्रकार तनुज वालिया को प्रेस क्लब हरिद्वार, विभिन्न पत्रकार संगठनों से जुड़े पत्रकारों, विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं, टैक्स बार एसोसियेशन समेत भारी संख्या में लोगों ने अन्तिम विदाई दी।
बताया जा रहा हैं कि देर सांय लगभग 7 बजे तनुज वालिया की अचानक तबीयत खराब होने पर उनको नया हरिद्वार स्थित एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उनकी हालत देखते हुए उनको मेट्रो हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा हैं कि जहां पर तनुज वालियां की ब्लॉकिज को देखते हुए स्टंट डाले गए, लेकिन ब्लड प्रेशर कम होता चला गया और उनकी सांसे रुक गई। वरिष्ठ पत्रकार तनुज वालिया को शुगर और ब्लड प्रेशर की शिकायत थी और उनका इलाज चल रहा था। हरिद्वार के पत्रकार जगत को जैसे ही तनुज वालिया के निधन की खबर मिली, पत्रकार जगत में शौक की लहर दौड़ गयी। पत्रकारों के अतिरिक्त राजनीतिज्ञों, समाजसेवियों, अधिकारीगणों, टैक्स बार एसोसियेशन को उनकी मौत पर विश्वास नहीं हुआ, मगर होनी को कौन टाल सकता है।
वरिष्ठ पत्रकार तनुज वालिया की आकस्मिक निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी तनुज वालिया के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने वरिष्ठ पत्रकार तनुज वालिया के असमय निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है तथा ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे व शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दे।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रीतम सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, नगर निगम महापौर श्रीमती अनिता शर्मा, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर, कांग्रेसी नेता अशोक शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, सतपाल ब्रह्मचारी, संजय पालीवाल, राजवीर सिंह, पूर्व विधायक रामयश सिंह, किरण पाल बाल्मिकी, राजीव चौधरी, संतोष चौहान, मुरली मनोहर, वरुण बालियान, कैश खुराना, तुषार कपिल, अनिल चौधरी, अमन गर्ग आदि नगर विधायक मदन कौशिक, पूर्व महापौर मनोज गर्ग, भाजपा नेताओं में विकास तिवारी, उज्जवल पंडित, तरुण नैय्यर, आकाश भाटी आदि समाजसेवियों में अधीर कौशिक, नरेश गिरी, विभाष मिश्रा आदि ने अपनी शौक संवेदना प्रकट की है। गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महासचिव तन्मय वशिष्ठ ने भी अपनी शौक संवेदनाएं व्यक्त की। पत्रकारों में प्रेस क्लब अध्यक्ष श्रवण झा, महामंत्री अश्वनी अरोड़ा, जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष, प्रो. पीएस चौहान, राकेश वालिया, मनोज सैनी, अविक्षित रमन, राजेश शर्मा, आदेश त्यागी, रामचंद्र कन्नौजिया, संजय आर्य, रजनीकांत शुक्ल, रतन मणि डोभाल, निशान खनी, गुलशन नैय्यर, दीपक नौटियाल, मनोज कश्यप, प्रवीण झा, आवेश अंसारी, मेहताब आलम, आशीष मिश्रा, रूपेश वालिया, नरेश गुप्ता, मुकेश वर्मा, नवीन पांडेय, सुभाष कपिल, संजीव शर्मा, अमित शर्मा, विवेक शर्मा, गुरप्रीत कालरा, विकास तिवारी, रोहित सिखौला, कमल अग्रवाल, सुरेंद्र शर्मा, सुनील मिश्रा, अमित गुप्ता, मौ0 रिजवान, शिव कुमार शर्मा, नवीन चौहान, अमित गुप्ता, रविंद्र सिंह, पुरषोत्तम शर्मा, जोगेंद्र मावी, सचिन सैनी आदि ने भी अपनी शौक संवेदनाएं व्यक्त की।
टैक्स बार एसोसियेशन से पंकज मनी शर्मा अध्यक्ष, मनमोहन मल्होत्रा उपाध्यक्ष, विकास कालरा सचिव, वसीम सहसचिव, संजीव चौहान, विवेक धीमान, संजीव अरोरा , धीरज चंडोक, नवप्रीत अरोरा, शैलेंद्र सिंह, अभय त्रिपाठी आदि ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। वरिष्ठ पत्रकार तनुज वालिया का अन्तिम संस्कार कनखल शमशान घाट पर कर दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में प्रेस क्लब हरिद्वार, विभिन्न पत्रकार यूनियनों से जुड़े पत्रकारों, विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता, टैक्स बार एसोसियेशन से जुड़े भारी संख्या में लोगों ने उनको अन्तिम विदाई दी।
