गांधी पार्क जाते कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
पुलिस की निगरानी में कांग्रेसियों ने जारी रखा अपना सत्याग्रह
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने से नाराज कांग्रेसियों को भेल स्थित गांधी पार्क पर सत्याग्रह करने जाते वक्त हिरासत में लेकर रोशनाबाद ले जाया गया। लेकिन कांग्रेेसियों ने पुलिस की हिरासत में ही केन्द्र सरकार की भाजपा सरकार के खिलाफं हमला बोलते हुए सत्याग्रह किया।
कांग्रेसी की जिला व शहर महानगर की इकाई द्वारा प्रदेशाध्यक्ष करण मेहरा के निर्देश पर रविवार की दोपहर 12 बजे भेल स्थित गांधी पार्क में सत्याग्रह का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। कांग्रेस जिला व शहर महानगर इकाईयों द्वारा इस सम्बंध में कांग्रेसी नेताओं समेत कार्यकर्त्ताओं को तय समय पर निर्धारित स्थल पर पहुंचने के लिए आहवान किया गया था। जिला व शहर महानगर कांग्रेस के पदाधिकारी व नेताओं को पुलिस प्रशासन ने निर्धारित स्थल की ओर जाते वक्त गांधी पार्क से पूर्व ही हिरासत में ले लिया। जिनको अपने वाहनों से रोशनाबाद ले जाया गया। कांग्रेसी नेताओं ने पुलिस की निगरानी में ही नारेबाजी करते हुए सत्याग्रह शुरू कर दिया।
इस मौके पर ग्रामीण अध्यक्ष राजीव चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार मनोज सैनी व राजेंद्र श्रीवास्तव ने सयुंक्त रूप से कहा कि कांग्रेस के सिपाही भाजपा के इशारे पर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही से घबराने वाले नहीं है। जिस तरीके से केन्द्र की मोदी सरकार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सवालों से घबरा कर उनके मनोबल को तोड़ने का प्रयास कर रही है। लेकिन राहुल गांधी उतनी ही मजबूती के साथ देश में उभर कर सामने आयेगे। देशी की जानता सब देख रही हैं और इस का जबाब जनता आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को जरूर देगी। भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में अपने खिसकते जनाधार से घबरा कर विपक्षी पार्टी के नेताओं पर फर्जी मुकदमों लाद कर उनको जेल भिजवाने का काम किया जा रहा है। ईडी, सीबीआई समेत अन्य सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए कर रही है। लेकिन देश की जानता इस का जबाब आगामी लोकसभा चुनाव में जरूर देगी।
महानगर कार्यकारी अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के सवालों की जबाब देने की बजाय उनके मनोबल तोड़ने की कौशिश की जा रही है। केन्द्र की मोदी सरकार जितना जुल्म ढा ले, केन्द्र की मंहगाई, बेरोजगारी आदि से त्रस्त हो चुकी जनता जरूर भाजपा को आगामी चुनाव में सबक सिखायेगी। राहुल गांधी की सदस्यता एक साजिश के तहत रद्द की गई, क्योंकि राहुल गांधी ने अडानी-मोदी रिश्तों की पोल खोलकर रख दी थी।
सत्याग्रह में बैठे मुरली मनोहर, विधायक रवि बहादुर, राजवीर सिंह, नईम कुरैशी, अशोक शर्मा, सुनील सिंह, समर्थ गर्ग, ओम पहलवान, तरुण व्यास, ठाकुर रतन सिंह, राजीव चौधरी, कैश खुराना, तुषार कपिल, किरण पाल, किरण सिंह, बीएस तेजियान आदि सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
