नकली सोने के 13 पैंडल बरामद, 2 लाख की नहीं हुई बरामदगी
सीसीटीवी फूटेज के आधार पर शिनाख्त के बाद शताब्दी घाट से दबोचे
महिला समेत तीनों शातिर ठग राजस्थान के निवासी निकले
पुलिस ठगों का अपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने ज्वैलर्स से दो लाख की ठगी का खुलासा करते हुए महिला समेत तीनों शातिर ठगों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पुलिस ने 10-10 ग्राम के नकली सोने के 13 पैंडल बरामद किये है। लेकिन ज्वैलर्स से ठगे गये दो लाख बरामद नहीं हुए है। पुलिस ने आरोपियों को दर्ज मुकदमें में निरूद्ध करते हुए अन्य धाराओं में बढोत्तरी की गई है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ठगों के अपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
खड़खड़ी चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार ने बताया कि ज्वैलर्स अनुश्याम रस्तोगी पुत्र श्याम नारायण रस्तोगी निवासी नई बस्ती भीमगोड़ा हरिद्वार से 10-10 ग्राम के चार नकली सोने के पैंडल थपा कर दो लाख की ठगी करने वाले महिला समेत तीनों आरोपियों को देर शाम पुलिस ने चमगादड़ टापू के समीप शताब्दी घाट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने 10-10 ग्राम के नकली सोने के 13 पैंडल बरामद किये है। लेकिन ज्वैलर्स से ठगे गये दो लाख बरामद नहीं हो पाये है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम लीला भोपा पुत्र सामन्ता लाल निवासी ग्राम मस्तपुर थाना मण्डी गोविन्द गढ जिला अलवर राजस्थान, सोनू भोपा पुत्र रामस्वरुप निवासी ग्राम विगास मोड़ थाना सदर दौसा गिन्ना दौसा राजस्थान और सावत्री देवी पत्नी धर्मवीर भोपा निवासी ग्राम राणोली थाना दोसा सदर जिला दोसा राजस्थान बताया है। पूछताछ के दौरान शातिर ठगों ने ज्वैलर्स से ठगी गयी दो लाख की रकम के सम्बंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस को अंदेशा हैं कि शातिर ठगों का पूरा नेटवर्क हैं। ज्वैलर्स से ठगी की गयी दो लाख की रकम को अपने अन्य साथियों के हवाले कर दिया होगा। लेकिन पुलिस शातिर ठगों के अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने आरोपियों को दर्ज मुकदमें में निरूद्ध करते हुए अन्य धाराओं में बढोत्तरी करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
बताते चले कि ज्वैलर्स अनुश्याम रस्तोगी पुत्र श्याम नारायण रस्तोगी निवासी नई बस्ती भीमगोड़ा हरिद्वार ने तहरीर देकर महिला समेत तीन पर नकली सोने के पैडल थमाकर उससे दो लाख की ठगी करने का आरोप लगाया था। शिकायत में कहा गया था कि उसकी ज्वैलर्स की शॉप बाल्मिकी मन्दिर नई बस्ती भीमगोड़ा में न्यू रस्तोगी ज्वैलर्स के नाम से है। उसकी शॉप पर 4-5 मार्च को एक व्यक्ति पहुंचा और एक चांदी की अंगूठी बनवा कर ले गया। जोकि 2-3 दिन बाद फिर पहुंचा, जिसके साथ एक महिला व पुरूष साथ था। जिन्होंने उससे दो चांदी की अंगूठी बनवाई। जिन्होंने उसको बातों ही बातों में अच्छी जान पहचान करते हुए विश्वास में ले लिया। व्यक्ति ने अपने को गाय, भैस और खच्चर खरीदने व बेचने वाला सौदागर बताते हुए खड़खड़ी में किराये पर रहने की जानकारी दी। जिनकी बातचीत व भेषभूषा से राजस्थानी प्रतीत हो रहे थे।
तहरीर में कहा गया था कि उक्त तीनों 24 मार्च की सुबह उसकी शॉप पर पहुंचे और पैसों की जरूरत होने की बात कहते हुए पैसे उधार मांगे। जिसपर उसके इंकार करने पर तीनों ने सोने खरीदने या फिर बिकावाने को बोला। जिसपर उन्होंने 10-10 ग्राम के चार सोने के पैडल उसको दिखाये। जोकि देखने में सोने के प्रतीत हो रहे थे। जिसपर उसके द्वारा उनकी कीमत 2 लाख 40 हजार लगाये। उस वक्त उसके पास 2 लाख मौजूद थे। जिसकारण उसने 2 लाख रूपये नगद देकर सोने के पैंडल ले लिये। जब उनके जाने के बाद उसको शक हुआ तो सोने के प्रतीत हो रहे पैडल को सही ढंग से परखा गया तो वह नकली निकले। जिसपर उसके द्वारा तीनों की काफी तलाश की गयी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने ज्वैलर्स की शिकायत पर शातिर तीनों ठगों की गिरफ्तारी की गयी है।
