नौकरी दिलाने के बहाने महिला से बढाई थी नजदीकिया
आरोपः महिला को गर्भवती बना कराया दवा देकर गर्भपात
शादी का दबाव डालने पर दी जा रही जान से मारने की धमकी
सिडकुल थाने मे पीडिता ने कराया आरोपी पर मुकदमा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर महिला की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ नौकरी दिलाने आड़ में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के गर्भ ठहरने पर जबरन दवा देकर गर्भपात कराया गया। शादी के लिए दबाव डालने पर महिला के साथ गाली गलोच कर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सिडकुल निवासी महिला ने तहरीर देते हुए कहा हैं कि वह विधवा हैं और उसका 13 साल का बेटा है। परिवार को चलाने के लिए सिडकुल में एक छोटा से खोखा डाल रखा है। जिससे वह अपनी जीवनचर्या चला रही है। करीब दो साल पूर्व उसके खोखे पर समान लेने पहुंचे युवक प्रशांत सक्सेना पुत्र कृष्ण कुमार सक्सेना निवासी सोहलागंज घेर सितायराय आंवला, बरेली यूपी हाल महादेवपुरम डैंसो चैक के निकट सिडकुल हरिद्वार से मुलाकात हुई। जिसने बातों ही बातों में उसके परिवारिक स्थिति की जानकारी हासिल करते हुए उसपर हमदर्दी दिखानी शुरू कर दी। प्रंशात ने उसको सिडकुल में नौकरी दिलाने के बहाने उससे नजदीकिया बढा ली।
आरोप हैं कि प्रशांत उसको सिडकुल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने कमरे पर ले गया और जहां पर उसकी इच्छा के विरूद्ध जबरन शरीरिक सम्बंध बनाये। उसके विरोध करने पर प्रशांत ने उसको अपने प्रेम जाल में फंसा कर शादी का झांसा देकर शांत कर दिया। इस घटना के बाद प्रशांत उसको कमरे पर ले जाकर उसका शरीरिक शोषण करने लगा। जब शादी के लिए कहा गया तो प्रंशात बहने बनाकर टाल मटोल करने लगा।
आरोप हैं कि उसके गर्भवती होने पर प्रशांत ने उसको दवा देकर उसका गर्भपात करा दिया। जब प्रशांत पर शादी के लिए दबाब डाला गया। आरोप हैं कि प्रशांत द्वारा उसके साथ गाली गलोच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर शादी करने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी प्रशांत के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीडिता के अधिवक्ता सचिन कुमार बेदी ने बताया कि पीडिता के द्वारा बार-बार पुलिस को शिकायत करने पर भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। इसलिए महिला की ओर से न्यायालय में न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी युवक के खिलाफ एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। पीडिता के प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए न्यायालय द्वारा प्रार्थना पत्र स्वीकार कर आरोपी युवक के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने के आदेश थाना सिडकुल प्रभारी को दिये हैं।
