एक लाख से अधिक नगदी व शैक्षिक प्रमाण पत्र बरामद
संजीव की कस्टडी रिमांड के दौरान मिले महत्वपूर्ण दस्तावेज
प्रकरण में अब तक 11 आरोपियों की हो चुकी गिरफ्रतारी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। पटवारी पेपर प्रकरण में एसआईटी ने एक ओर आरोपी को गिरफ्रतार किया है। जिसके पास से पुलिस ने एक लाख से अधिक नगदी, अभ्यर्थीयों से सिक्योरिटी के लिए कब्जे में लिए गए मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र बरामद किये है। दबोचा गया आरोपी मुख्यारोपी का रिश्तेदार है। वहीं आरोपी संजीव चतुर्वेदी की दो दिवसीय रिमांड के दौरान एसआईटी ने महत्वपूर्ण दस्तावेज व प्रिंटर बरामद किये है। एसआईटी ने आज की गिरफ्रतारी को मिलाकर अब तक इस प्रकरण में 11 आरोपियों को गिरफ्रतार कर चुकी है। एसआईटी ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज करते हुए मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि एसआईटी ने पटवारी पेपर प्रकरण कें आरोपी संजीव चतुर्वेदी को दो दिवसीय रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही से कई संदिग्ध महत्वपूर्ण दस्तावेज व अन्य सामग्री समेत प्रिंटर बरामद किया है। एसआईटी ने आरोपी संजीव चतुर्वेदी को साथ लेकर घटना स्थल का भी निरीक्षण किया गया। वही पटवारी पेपर प्रकरण विवेचना के दौरान एक ओर आरोपी अंकुश कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी सुकरासा थाना पथरी हरिद्वार का नाम प्रकाश में आया है। जिसको एसआईटी ने गिरफ्रतार कर लिया है। जिसके पास से एसआईटी टीम ने एक लाख दस हजार की नगदी व अभ्यर्थीयों से सिक्योरिटी के तौर पर रखे गये मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र बरामद किये है। जोकि प्रकरण के मुख्यारोपी राजपाल का रिश्तेदार है।
उन्होंने बताया कि अंकुश कुमार मुख्यारोपी राजपाल व संजीव दुबे के साथ मिलकर पटवारी व लेखपाल भर्ती का पेपर आउट कराने में शामिल रहा है। जिसने आरोपियों के साथ मिलकर करीब एक दर्जन छात्रों को परीक्षा प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी से मोटी रकम तय कर बिहारीगढ, सहारनपुर स्थित एक रिसोर्ट में उनको लाया गया। एसआईटी टीम द्वारा उक्त अभियर्थियों को चिन्हित कर उनसे आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करने का प्रयास किया जा रहा हैं। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर दर्ज मुकदमें में भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा की बढोतरी की गई है। पटवारी पेपर प्रकरण की जांच अभी भी जारी है।
एसएसपी ने बताया कि अंकुश कुमार की गिरफ्रतारी समेत अब तक एसआईटी पटवारी पेपर प्रकरण में 11 आरोपियों को गिरफ्रतार कर चुकी है। जिनमें संजीव चतुर्वेदी, रितू पत्नी संजीव चतुर्वेदी, मनीष कुमार, प्रमोद कुमार, राजपाल, संजीव कुमार उर्फ संजीव दुबे, रामकुमार, सोनू उर्फ खडकू, दीपक और सौरभ शामिल है।
