मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही, अस्पताल में भर्ती
विदेशी नागरिक कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं
पुलिस व चिकित्सक समान्य होने की कर रहे प्रतीक्षा
बेलारूस का बताया जा रहा नागरिक, हो रहा एग्रेसिव
सीओ सिटी, एलआईयू टीम मेला अस्पताल पहुंची
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हरकी पौड़ी क्षेत्र में रविवार की सुबह अर्द्धनग्न व मानसिक स्थिति ठीक ना होने की स्थिति में विदेशी नागरिक के मिलने से हड़कम्प मच गया।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विदेशी को कपड़े पहना कर उसे उपचार के लिए मेला अस्पताल ले गया गया। पुलिस ने मामले से आलाधिकारियों को अवगत कराया गया। सूचना पर सीओ सिटी, एलआईयू टीम समेत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मेला अस्पताल पहुंचे।जिन्होंने विदेश नागरिक से जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नही था।
बताया जा रहा हैं कि विदेशी नागरिक काफी एग्रेसिव हैं, पुलिस व चिकित्सक से भी उसके गुस्से का सामना करना पड़ा। चिकित्सक भी अभी तक विदेशी नागरिक के सम्बंध में पुख्ता तौर पर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है। लेकिन मेला अस्पताल में विदेशी नागरिक को अपनी निगरानी में रखकर उसको समान्य स्थिति में लाने का प्रयास किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरकी पौड़ी क्षेत्र में रेलवे गुफा के समीप स्थित पंचमुखी हनुमान के पास आज सुबह एक विदेशी नागरिक अर्द्धनग्न व मानसिक स्थिति ठीक ना होने की स्थिति में मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर हरकी पौड़ी प्रभारी मुकेश थलेड़ी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा हैं कि जब पुलिस ने विदेशी नागरिक से जानकारी लेने का प्रयास किया तों वह एग्रेसिव हो गया । पुलिस ने विदेशी नागरिक को सम्भालते हुए बाजार से कपड़े मांगा कर उसको पहनाकर उपचार के लिए मेला अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा हैं कि वहां मौजूद चिकित्सक डाॅ. विकास दीप ने उसको परीक्षण किया तो वह एग्रेसिव हो गया। जिसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए सम्भलकर चिकित्सक ने उसको परेशानी के सम्बंध में जानकारी लेने का प्रयास किया। लेकिन वह कुछ भी बताने की स्थिति में नही था।
डाॅ. विकास दीप ने बताया कि शरीरिक तौर पर विदेशी नागरिक के कोई चोट नहीं है। लेकिन फिलहाल उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। शायद उसके द्वारा अधिक नशा किया गया होगा, लेकिन विदेशी नागरिक उपचार में सहयोग नहीं कर रहा है। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम कोस्टा उम्र करीब 32 साल निवासी बेलारूस बता रहा है। लेकिन जो जानकारी उसके द्वारा दी जा रही हैं वह सही हैं या नहीं यह पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता। फिलहाल विदेशी नागरिक को अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में रखा जा रहा है। चिकित्सक द्वारा प्रयास किया जा रहा हैं कि विदेशी नागरिक सामन्य हो सके।
सीओ सिटी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि एक विदेशी नागरिक हरकी पौड़ी क्षेत्र स्थित पंचमुखी हनुमान के पास अर्द्धनग्न हालत में मिला है। जिसकी मानसिक स्थिति ठीक प्रतीत नहीं हो रही, उससे जानकारी लेने पर वह बार-बार एग्रेसिव हो रहा है। सम्भावित कि उसने कोई नशा कर रखा हो, लेकिन अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस ने विदेशी नागरिक को उपचार के लिए मेला अस्पताल में भर्ती कराया है।
उन्होंने बताया कि विदेशी नागरिक के सम्बंध में ओर जानकारी जुटाई जा रही हैं कि उसका पूरा नाम व पता क्या है, कब हरिद्वार पहुंचा और कहा ठहरा था। फिलहाल जानकारी मिली हैं कि उसने अपना नाम कोस्टा निवासी बेलारूस बताया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। ताकि पता चल सके कि विदेशी नागरिक गुफा के पास पंचमुखी हनुमान के मन्दिर तक कैसे पहुंचा?
