बाइक सवार दो बदमाशो ने दिया लूट की वारदात को अंजाम
संचालक रात को स्कूटी से बैंक से वापस लौट रहा था घर
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। मिनी बैंक संचालक से शुक्रवार की रात को घर लौटते वक्त बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे की नोक पर नगदी से भरा बैग लूट कर फरार हो गये। घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के बाद बदमाशों को दबोचने के लिए सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। लेकिन रात भर तलाशने के बाद भी बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पीडित ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ बहादराबाद थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाइक सवारों की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश में जुटी है।
बहादराबाद एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि विनोद चौहान पुत्र हुकम सिंह चौहान निवासी अतमलपुर बौंगला बहादराबाद हरिद्वार रावली महदूद सलेमपुर में अपना मिनी बैंक संचालित करता था। जोकि शुक्रवार की रात को स्कूटी से बैंक बंद कर वापस घर लौट रहा था। जब संचालक पथरी पावर हाउस के समीप पहुंचा। आरोप हैं कि इसी दौरान पीछे से आये बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे की नोक पर विनोद चौहान से नोटों से भर बैग लूट कर फरार हो गये। जिसमें 1 लाख 22 हजार की नगदी थी।
घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने बदमाशों को दबोचने के लिए संघन चैकिंग अभियान चलाया। लेकिन रात भरे चले तलाशी अभियान के दौरान बाइक सवार बदमाशों का कोई सुराग नही लगा। पुलिस ने पीडित मिनी बैंक संचालक की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद लेते हुए बाइक सवारों की शिनाख्त के प्रयास करते हुए तलाश में जुटी है।
