सदस्य पर नशे में संघ पदाधिकारियों को ही धमकाने का आरोप
सीएमओ समेत उच्चाधिकारियों से कर्मी की दादागिरि की शिकायत
पदाधिकारियों पर एससीएसटी एक्ट लगवाने की धमकी देने का आरोप
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ ने एक कर्मी को नशे में पदाधिकारियों के साथ गाली गलोच व अभद्रता के आरोप पर संगठन से 6 साल के लिए निष्कासिक कर दिया। इतना ही नहीं संघ ने सीएमओ को भी उक्त कर्मी के खिलाफ एक्शन लेने के लिए पत्र लिखा गया है। आरोप हैं कि उक्त कर्मी द्वारा कर्मी अर्जुन सिंह के सेवानिवृत पार्टी के दौरान शराब के नशे में घुत होकर हंगामा करते हुए पदाधिकारियों से साथ अभद्रता की। पदाधिकारियों ने कहा हैं कि संगठन में ऐसे कर्मी के लिए कोई जगह नहीं हैं जो संगठन में रहकर लापरवाही व अनुशासनहीनता करता हो।
संघ पदाधिकारियों ने पूरे प्रकरण की जानकारी मीडिया को जारी बयान में दी गयी है। मीडिया को जारी बयान में प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेडा, प्रदेश आडिटर महेश कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र तेश्वर, जिला मंत्री राकेश भँवर ने सयुंक्त रूप से आरोप लगाया कि सीएमओ कार्यालय हरिद्वार में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी अधिक शराब पीकर, संघ के पदाधिकारियों के साथ गाली गलौज करते हुए एससी एसटी एक्ट लगवाने की धमकी देता हैं। जिसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार को भी की गयी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि 27 व 28 मई को उक्त कर्मी द्वारा वाहन चालक दीपक सैनी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय रोशनाबाद के साथ गाली गलौज व घर में घुसकर जान से मारने की धमकी सुपर क्लास वन अधिकारी के सामने दी गयी। जिसके सम्बंध् में चालक द्वारा सीएमओ हरिद्वार को मामले से अवगत कराते हुए सिड़कुल थाने में भी तहरीर दी गयी है।
प्रदेशाध्यक्ष दिनेश लखेडा ने बताया कि उक्त कर्मी की शिकायत जिला अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य, अध्यक्ष अनुसूचित जाति जनजाति आयोग से भी की गयी है। उन्होंने संघ जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री हरिद्वार को आदेशित किया हैं कि उक्त कर्मी को तत्काल 6 वर्षो के लिए संघ से निष्काषित करते हुए इनके खिलाफ जांच के लिए लिखा जाए और इस संबंध् में एक बैठक भी बुलाई जाये। 3द्ध
