गौमांस समेत गौकंशी में इस्तेमाल औजार बरामद, पिता फरार
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। गौवंश संरक्षण स्क्वाड टीम और बहादराबाद पुलिस ने संयुक्त रूप से सूचना पर ग्राम बढेडी के एक मकान पर छापा मारकर गौकंशी का खुलासा करते हुए मां-बेटे को दबोचा है। टीम ने कमरे से 50 किलो गौमास व गौकंशीर में इस्तेमाल औजार बरामद किये है। जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
बहादराबाद एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि गौवंश संरक्षण स्क्वाड टीम को सूचना मिली कि ग्राम बढेडी राजपूतान निवासी वरीश के घर में गौकंशी की जा रही है। इस जानकारी पर गौवंश संरक्षण स्क्वाड टीम ने तत्काल शांतरशाह पुलिस से सम्पर्क करते हुए मामले से अवगत कराया और संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर उक्त मकान पर छापा मारा। टीम ने मकान से एक महिला को इलेक्ट्राॅनिक तराजू से तोल कर सफेद पन्नी में गौमांस पैक करते और एक युवक को गौमांस की काट छांट करते हुए दबोच लिया।
पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम आयान कुरैशी पुत्र वरिश कुरैशी और शहनाज पत्नी वरिश कुरैशी निवासीगण ग्राम बढ़ेडी राजपूतान बहादराबाद हरिद्वार बताया, जोकि दोनों मां-बेटे निकले। आयान ने खुलासा किया कि आज उसने अपने पिता वरिश के साथ मिलकर जंगल में एक काले रंग की गाय काटी है। जिसका सिर एवं खाल जंगल में ही गहरा गढ्ढा खोदकर दबा दिया। तथा कुछ गौ मांस उसके पिता द्वारा एक चार पहिया वाहन से रुड़की क्षेत्रा में सप्लाई किया और कुछ गौ मांस को बिक्री के लिए यहां घर पर छोड़ा गया है। जिसकी काट छांट कर हम पैकिंग कर गांव में बेचने का काम करते हैं।
संयुक्त टीम ने मकान से 50 किलोग्राम गौ मांस 4 गौवंश खुर और गोकशी उपकरण बरामद किये है। टीम ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। जबकि फरार वरिश कुरैशी की तलाश की जा रही है।
