
प्रेस क्लब हरिद्वार के पत्रकारों ने धूमधाम से मनाई होली
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार का होली मिलन समारोह हिल बाईपास मार्ग पर स्थित वेदा ग्रीन बैंकट हाॅल में होली पर्व धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद पुलिस उपमहानिरीक्षक डाॅ0 योगेंद्र सिंह रावत ने होली मिलन समारोह में सभी पत्रकार बंधुओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब हम होली की कल्पना करते हैं तो दो चीजें सामने आती है। एक होलिका दहन और दूसरा होली का रंग। होलिका दहन में भक्त प्रहलाद और होलिका की कथा सामने आती है। जहां होलिका को घमंड था कि अग्नि उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकती। वहीं प्रहलाद को विश्वास था कि जब उन्होंने कुछ गलत नहीं किया तो उनका अहित कैसे होगा। आखिरकार प्रहलाद के विश्वास की जीत हुई और होलिका का घमंड चूर-चूर हो गया। इसी प्रकार होली का रंग लगाने से व्यक्ति के अहं का नाश होता है। वह मैं को भूलाकर हम में समाहित हो जाता है। इसलिए होली को मिलन का त्यौहार भी कहा जाता है जहां व्यक्ति ऊंच-नीच, जात -पात से दूर होकर इस पर्व को मनाता है। होली मिलन और आनंद का पर्व है। इसलिए इसे परस्पर प्रेम और सौहार्द के साथ मनाना चाहिए।
इसके पूर्व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन डीआईजी योगेंद्र सिंह रावत, श्रीगंगा सभा महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, निर्मल अखाड़े के महंत जसविंदर शास्त्राी, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ गोस्वामी, संस्थापक सदस्य कौशल सिखौला, गोपाल रावत, संजय आर्य, रजनीकांत शुक्ल के द्वारा संयुक्त रूप से किया। उत्तराखंड संस्कृति विभाग द्वारा होली पर्व पर आधरित कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। कौशिक आर्ट एंड क्रिएशन निदेशक नीरा कौशिक के नेतृत्व में छात्राओं ने शानदार नृत्य कला का प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों को मंत्रामुग्ध् कर दिया। प्रेस क्लब होली मिलन आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों का पटका और स्मृति चिन्ह से भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मशहूर कवि प्रताप सिंह फौजदार, विनय विन्रम और रजनी अवनी ने हास्य और व्यंग से भरपूर कविताओं को सुनाकर दर्शकों को उत्साहवर्धन कर दिया। कार्यक्रम के अंत में राध कृष्ण के मयूर नृत्य पर सभी लोग झूम कर नाचे।
इस मौके पर अतिथियों में नैनीताल भाजपा विधायक रेखा आर्य, जिला महामंत्री हरिद्वार विकास तिवारी, श्री गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, एडवोकेट सुभाष त्यागी, कांग्रेस नेता अरविन्द्र शर्मा, भाजपा नेता सुभाष चंद्र के साथ प्रेस क्लब महासचिव राजकुमार, कोषाध्यक्ष तनुज वालिया संस्थापक अध्यक्ष डाॅ0 शिवशंकर जायसवाल, पूर्व महासचिव देवेन्द्र शर्मा, मुदित अग्रवाल, रामचंद्र कनौजिया, विकास कुमार झा, संस्थापक सदस्य सुनील दत्त पांडे, धर्मेन्द्र चौधरी, श्रवण कुमार झा, सुभाष कपिल, त्रिलोक चंद भट्ट, अवधेश शिवपुरी, रामेश्वर गौड, अश्वनी शर्मा, डाॅ. मनोज सोही, जोगेन्द्र मावी, सुदेश आर्या, राहुल वर्मा, संदीप रावत, मनोज खन्ना, के.के पालीवाल, अमित कुमार शर्मा, जयपाल सिंह, बृजेन्द्र हर्ष, गुलशन नैय्यर, अविक्षित रमन, एडवोकेट सुरेंद्र शर्मा, वेद प्रकाश चौहान, मुकेश वर्मा, कुशल पाल सिंह चौहान, अमित गुप्ता, संजय आर्य, कुलभूषण शर्मा, ठाकुर शैलेंद्र सिंह, दीपक नौटियाल, संजय रावल, मनोज रावत, रामेश्वर शर्मा, संजीव शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, ललितेद्र नाथ, श्रवण कुमार अरोड़ा, आनन्द गोस्वामी, डाॅ. शिवा अग्रवाल, नवीन पाण्डेय, विवेक शर्मा, अश्वनी अरोड़ा, तनवीर अली, दिनेश भारद्वाज, राम कुमार शर्मा, श्रीमती कुमकुम शर्मा, श्रीमती निशा शर्मा, मंजू नेगी, सुनील मिश्रा, स्वरूप पुरी, सुनील पाल, महावीर नेगी, महेश पारिक, शिवकुमार शर्मा, दयाशंकर वर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. रंजनीकांत शुक्ल ने किया।