कांग्रेसी प्रत्याशी सतपाल ब्रहा्रचारी दूसरी बार मदन से हारे
जनपद हरिद्वार की 11 सीटों में पांच सीटों पर कांग्रेस का कब्जा
तीन सीटों पर भाजपा, दो सीटों पर बसपा और एक निर्दलीय ने जीती
मुकेश वर्मा/ लीना बनौधा
हरिद्वार। विधानसभा चुनाव 2022 में जनपद हरिद्वार की 11 सीटों में भाजपा ने तीन, कांग्रेस ने पांच, बसपा ने दो और निर्दलीय ने एक सीट पर जीत हासिल की है। जिनमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने हरिद्वार विधनसभा सीट पर पांचवी बार जीत हासिल कर अपना दबदबे को बरकरार रखा है। जबकि ग्रामीण सीट पर भाजपा के तीसरी बार चुनावी मैदान में खड़े स्वामी यतीश्वरानंद चुनाव हार गये है।
बता दें कि जनपद हरिद्वार की 11 सीटों पर जबसे हार्ट सीट हरिद्वार और ग्रामीण विधानसभा सीट बनी हुई थी। हरिद्वार विधानसभा सीट पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक और कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रहा्रचारी के बीच काटे की टक्कर थी। जबकि ग्रामीण सीट पर वर्ष 2017 में हरीश रावत को हराने वाले स्वामी यतीश्वरानंद की टक्कर हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत के साथ थी। कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत ने अपने पिता की हार का बदला लेते हुए स्वामी यतीश्वरानंद को हराकर जीत हासिल की है।
विधानसभा चुनाव 2022 में जनपद हरिद्वार की 11 विधानसीटों पर जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों में हरिद्वार सीट पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने सतपाल ब्रहा्रचारी को दूसरी बार करारी शिकस्त देकर 15,505 मतों से जीत हासिल की है। रानीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान ने कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर सिंह चौहान को 12,350 मतों से हरा कर जीत हासिल की है। रूड़की विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रदीप बत्रा ने कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल राणा को 2,277 मतो से हराकर जीत हासिल की। ग्रामीण विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत ने तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरे भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद को 5,983 मतों से हरा कर जीत हासिल की।
ज्वालापुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रवि बहादुर ने भाजपा विधायक सुरेश राठौर को 13,376 मतो से हरा कर जीत हासिल की। झबरेडा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी विरेन्द्र कुमार ने भाजपा प्रत्याशी राजपाल सिंह को 8,162 मतों से हरा कर जीत हासिल की है। पिरान कलियर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी फुरकान अहमद ने भाजपा प्रत्याशी मुनिश कुमार सैनी को 11,872 मतों से हरा कर जीत हासिल की। भगवानपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश ने अपने देवर भाजपा प्रत्याशी सुबोध् राकेश को 4,811 मतों से हराकर जीत हासिल की।
मंगलौर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी सरबत करीम अंसारी ने कांग्रेस प्रत्याशी कांजी मोहम्मद निजामुद्वीन को 661 मतों से हरा कर जीत हासिल की। लक्सर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी शहजाद ने भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता को 9,017 मतो से हरा कर जीत हासिल की और खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी वरिष्ठ पत्रकार उमेश शर्मा ने बसपा प्रत्याशी रविन्द्र सिंह को 6,495 मतों से हराकर जीत हासिल की है।
