डीएम के आदेश पर किया था 15 जनवरी को जिलाबदर
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। जिलाधिकारी के आदेश पर छह माह के लिए किया गया जिलाबदर को पुलिस ने क्षेत्र में धुमता हुआ गिरफ्रतार किया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने डीएम के आदेश का उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि लम्बे समय से अवैध शराब कारोबार में लिप्त शराब तस्कर प्रमोद उर्फ लोमडी पुत्र गंगामल निवासी ब्रह्मपुरी कोतवाली नगर हरिद्वार के खिलाफ समय-समय पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। लेकिन जेल से बाहर आने के बाद दोबारा अवैध शराब के कारोबार से जुड़ता रहा। जिसको देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गुण्डा एक्ट की कार्यवाही करते हुए डीएम को आरोपी को छह माह के लिए जिला बदर करने के लिए रिपोर्ट प्रेषित की गयी थी। जिसपर डीएम द्वारा आरोपी को छह माह के लिए जिला बदर की कार्यवाही के आदेश जारी किये थे।
डीएम के आदेश को अमल में लाते हुए पुलिस ने आरोपी को 15 जनवरी 22 को छह माह के लिये जिला बदर किया गया था। लेकिन जिला बदर को डीएम के आदेश का उल्लंघन करते हुए ब्रहा्रपुरी क्षेत्र में आज धुमते हुए गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ डीएम के आदेश का उल्लंघन मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। जिसको पुलिस ने मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
