पुलिस को क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली कामयाबी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने रविवार की देर शाम को अलग-अलग क्षेत्रों से महिला स्मैक तस्कर समेत दो लोगों को गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने महिला से भारी मात्रा में स्मैक और युवक के पास से एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
सिडकुल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि बीती शाम को पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने सूचना पर सम्राट मार्किट के समीप शिव मन्दिर की गली से महिला स्मैक तस्कर को गिरफ्रतार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 04.10 ग्राम स्मैक बरामद की है। जिसको पकड कर थाने लाया गया। जहां पर पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम सोनिया देवी पत्नी पिंकू उर्फ राजा निवासी रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार बताया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
वहीं पुलिस ने गश्त के दौरान रोशनाबाद जाने वाले मार्ग से एक संदिग्ध् को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंची, जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम नाजिम पुत्र मुन्ने निवासी कस्बा खुदागंज शाहजहांपुर हाल कबूल बस्ती रोशनाबाद नवोदय नगर सिडकुल बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
