नशीला पेय पीलाकर बेसुध चालक को युवक ने दिल्ली में छोडा
दिल्ली पुलिस ने बेसुध चालक को कराया हॉस्पिटल में भर्ती
पीडित चालक ने कराया हरिद्वार में मुकदमा, मेरठ ट्रांसफर
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हरिद्वार से हरियाणा के लिए बुक की गयी टैक्सी को युवक ने चालक को नशीला पेय पीलाकर टैक्सी लूट का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने बेसुध् चालक को दिल्ली छोड कर फरार हो गया। दिल्ली पुलिस ने बेसुध चालक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। चालक को होश आने पर हरिद्वार पहुंचकर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया है। लेकिन मामला मेरठ का होने पर पुलिस ने मुकदमा शून्य में दर्ज कर ट्रासफर कर दिया है।
मायापुर चौकी प्रभारी संतोष सेमवाल ने बताया कि एक युवक ने रानीपुर मोड से 03 मार्च को पानीपत हरियाणा के लिए टैक्सी बुक करायी थी। टैक्सी स्वामी दीपक कुमार पुत्र विजेन्द्र कुमार निवासी विकास काॅलोनी रानीपुर हरिद्वार युवक को लेकर पानीपत हरियाणा के लिए रवाना हो गया। युवक ने रास्ते में चालक से अच्छी दोस्त गांठते हुए उसको पूरा विश्वास में ले लिया। जब टैक्सी मेरठ के बुढाना के पास पहुंची, तो युवक ने चालक को नशीला पेय पीला दिया। जिसके बाद चालक बेसुध् हो गया। युवक ने चालक को दिल्ली के रजोरी गार्डन इलाके छोड कर फरार हो गया।
दिल्ली पुलिस को अचेत हालत में मिले चालक को उपचार के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती कराया, जहां चालक को अगले दिन होश आने पर मामले की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर परिजन दिल्ली पहुंचे और उसको अपने साथ हरिद्वार ले आये। पीडित चालक ने शनिवार को कोतवाली नगर में तहरीर देकर घटना की शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा शून्य में दर्ज करते हुए घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। चूंकि घटना मेरठ क्षेत्र के बुढाना की होने पर पुलिस ने शून्य में दर्ज मुकदमें को सम्बंधित थाने को ट्रांसफर कर दिया।
