बहादराबाद पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। बहादराबाद पुलिस ने रविवार की सुबह क्षेत्र में गश्त के दौरान एक नशा सौदागर को गिरफ्रतार किया है। जिसके पास से भारी मात्रा में कोकीन बरामद की है। जिसकी बाजार में कीमत करीब डेढ लाख बतायी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
बहादराबाद एसओ रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस आज सुबह क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान बहादराबाद बस अड्डा प्रतीक्षालय के पास एक संदिग्ध् देखा गया। जोकि पुलिस को देखते ही भाग खड़ा हुआ। जिसपर पुलिस को शक होने पर उसका पीछा कर कुछ ही देरी पर दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस ने 13.93 ग्राम कोकीन और एक इलेक्ट्राॅनिक तराजू बरामद किया है। जिसकी बाजार में कीमत करीब डेढ लाख बतायी जा रही है। पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंची।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम जुनैद पुत्र जमील अहमद निवासी कस्बा पुरकाजी खादर रोड पुरकाजी मुजफ्रफरनगर यूपी बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
