टी टाइम पर हादसा होने पर नहीं हुआ कोई हताहत
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिडकुल स्थित दवा बनाने वाली कम्पनी सायनोकेम में शनिवार को टी टाइम पर कम्प्रेशर जोरदार धमाके के साथ फटने से हड़कम्प मच गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त वहां पर कोई मौजूद नहीं था। जिसकारण घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जिसपर कम्पनी प्रबंधन ने राहत की सास ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लेतें हुए जानकारी जुटाई।
सिडकुल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि सिडकुल में दवा बनाने वाली कम्पनी सायनोकेम में आज उस वक्त नो मैन जोन में रखा कम्प्रेशर अचानक जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमके की आवाज दूर तक सुनी गयी। जिसके बाद आसपास की कम्पनी के लोग धमाके की आवाज की ओर दौड़ पडे। गनीमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और ना ही अधिक नुकसान हुआ है। घटना उस वक्त हुई जब कम्पनी मेें टी टाइम था, कोई भी कर्मचारी वहां मौजूद नहीं था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

