दिल्ली लौटते वक्त हुई शंकराचार्य चौक फ्रलाईओवर पर घटना
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। दिल्ली का एक दम्पति गुरूवार की दोपहर को हरिद्वार से वापस घर लौटते वक्त शंकराचार्य चौक फ्रलाईओवर पर दस टायरा ट्रक की चपेट में गया। घटना में बुलट सवार दम्पति घायल हो गया। जिनको पुलिस ने राहगिरों की मदद से उपचार क्रे लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति की जान बच गयी। सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कनखल प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि आज दोपहर को दिल्ली का बुलट सवार दम्पति हरिद्वार से वापस घर लौट रहा था। जब बुलट सवार दम्पति शंकराचार्य चौक फ्रलाईओवर पर पहुंचा, इसी दौरान पीछे से तेज रफ्रतार से आ रहे दस टायरा ट्रक ने साइड से अपनी चपेट में ले लिया। जिससे बुलट सवार दम्पति फ्रलाईओवर पर बने डिवाइडर से टक्करा कर घायल हो गया। जिनको पुलिस ने राहगिरों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति की घटना में जान बच गयी। चिकित्सकों की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
मृतका की पहचान मोनी देवी पत्नी सचिन कश्यप उम्र 35 वर्ष निवासी विकास नगर खुशीराम काॅलोनी, प्रधान चौक, फार्म हाउस के पास रमोला नई दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा हैं कि दम्पति 28 फरवरी को शिवरात्रि पर स्नान के लिए हरिद्वार आये थे। जोकि आज वापस घर लौटते वक्त हादसे के शिकार हो गये।
