भागने के चक्कर में पति दीवार से गिरकर हुआ घायल
मुकेश वर्मा
हरिद्वा। कनखल थाना क्षेत्र स्थित जगजीतपुर में एक महिला ने अपने पति को प्रेमिका के घर पर रंगे हाथो पकड कर हंगामा किया। बताया जा रहा हैं कि पति अपनी पत्नी व उसके परिजनों से बचकर दीवार फांदकर भागने के चक्कर में गिरकर घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेने के बाद गुस्साई महिला को शांत कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए शुक्रवार को जगजीतपुर कनखल स्थित उसके घर पर आया हुआ था। जिसकी भनक उसकी पत्नी को लगी, जिसपर वह अपने परिजनों के साथ प्रेमिका के घर पहुंचकर पति को प्रेमिका के घर रंगे हाथो पकड़ लिया। महिला ने परिजनों के साथ जमकर हंगामा किया। जिसपर पति दीवार फांद कर भागने का प्रयास करने लगा। जिसपर वह दीवार से गिरकर घायल हो गया। जिसको अनन-फनन में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हंगामे की सूचना मिलते ही जगजीतपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस महिला और प्रेमिका को चौकी लेकर पहुंची। जहां पर महिला से जानकारी ली।
बताया जा रहा हैं कि महिला का पति हरकी पौडी क्षेत्र में रहता है। महिला का पति के साथ मन मुटाव 10 माह से चल रहा है। जिसको लेकर वह अपने पति से अलग रह रही थी। महिला को अपने पति के चाल चलन पर शक था। इसी बीच उसको आज सूचना मिलने पर उसने पति को प्रेमिका के साथ दबोच लिया। जगजीतपुर चौकी प्रभारी खमेन्द्र गंगवार ने बताया की शाम के समय जगजीतपुर में हंगामे की सूचना पर पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर हंगामा कर रही महिला को समझा-बुझाकर शांत करवाया पूछताछ पर जानकारी लगी हुई महिला अपने पति से करीब 10 महीने से अलग रहती है। महिला का पति हरकी पौड़ी क्षेत्र का रहने वाला है उसको सूचना मिली कि जगजीतपुर में रहने वाली किसी महिला से उसके पति का प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसपर उसने दोनों को रंगेहाथो पकड़ लिया। लेकिन महिला की ओर से कोई शिकायत नहीं की गयी।
