गुण्डा एक्ट के बाद जिला बदर की कार्यवाही
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। विधानसभा चुनाव को देखते हुए ज्वालापुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को गण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए, डीएम के आदेश पर एक माह के लिए जिला बदर किया गया है। जिसको पुलिस द्वारा जनपद हरिद्वार की सीमा के बाहर देहरादून की सीमा रायवाला में छोड़ा गया है।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसएसपी के निर्देशानुसार क्षेत्र के शराब तस्करों व सट्टा खाईबाड़ों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। ताकि चुनाव के दौरान माहौल खराब न कर सकें। इसी क्रम में पुलिस ने एक शराब तस्कर पंकज पुत्रा ऋषिपाल निवासी ग्राम सराय कोतवाली ज्वालापुर के खिलाफ कार्यवाही की गयी है। जोकि जनवरी 22 में शराब तस्करी मामले में जेल जा चुका था, लेकिन जमानत पर बाहर आकर दोबारा शराब तस्करी कर रहा था।
पुलिस ने शराब तस्कर के खिलाफ गुण्डा एक्ट की कार्यवाही करते हुए डीएम के आदेश पर उसको एक माह के लिए जिला बदर किया गया है। पुलिस ने शराब तस्कर को जनपद हरिद्वार की सीमा से बाहर देहरादून की सीमा रायवाला में छोडा गया है। इसी बीच अगर वह वापस जनपद हरिद्वार की सीमा में पाया गया तो उसके खिलापफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
