कांग्रेस प्रत्याशी पर हार के बौखलाट में किसी भी हद पर जाने का आरोप
चुनाव जीतने के लिए ब्रहा्चारी विभिन्न हथकंडे अपना रहे
जिला निर्वाचन अधिकारी से कांग्रेस प्रत्याशी को सुरक्षा देने की मांग
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। भाजपा जिला महामंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक के मुख्य निर्वाचन अभिकर्ता विकास तिवारी ने कहा हैं कि भाजपा ने हरिद्वार जिले के जिला निर्वाचन अध्किारी विनय शंकर पांडे को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी की सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि उन्हें अंदेशा है कि आगामी कुछ दिनों में सतपाल ब्रह्मचारी अपने ऊपर अपने साथ चल रहे लोगों से प्रायोजित हमला करवा सकते हैं। जिनकी ना कोई आईडी है ना कोई पहचान है और जिस का आरोप भाजपा और उनके प्रत्याशी पर लगाएंगे। इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रहा्रचारी की सुरक्षा बढा दी जाए।
इस बात की जानकारी भाजपा महामंत्री विकास तिवारी ने बुधवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी विद्वेष की भावना से काम कर रहे हैं और चुनाव जीतने के लिए विभिन्न हथकंडे अपना रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के साथ चल रही दर्जनों गाड़ियों में जो सैकड़ों लोग चल रहे हैं वह कौन है? उनकी क्या पहचान है? इसकी भी जांच चुनाव आयोग को करनी चाहिए, पिछले 2012 का चुनाव हारने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी का ज्यादा समय अपने गृह राज्य में व्यतीत हुआ है।
जिनका हरिद्वार की जनता से उनका जुड़ाव नहीं रहा और वे हरिद्वार में यदा-कदा आते थे यही कारण है कि आज जनता उनसे सवाल पूछ रही है। उन्होंने 3 वर्ष पूर्व मध्य हरिद्वार में अपना एक कार्यालय भी खोला था, लेकिन आज 3 वर्ष बाद भी वहां ताला लटका हुआ है, इसका जवाब भी उन्हें देना चाहिए। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी ने हरिद्वार का ऐसा प्रचार पूरे भारतवर्ष में किया है कि मानो ऐसा लग रहा है की हरिद्वार के हर युवा, शराबी स्मैकिया और नशेड़ी है। इसके लिए उन्हें हरिद्वार के उन सभी युवाओ से माफी मांगनी चाहिए। जिन्होंने हरिद्वार का नाम पूरे भारतवर्ष में रोशन किया है।
कहा कि जब मदन कौशिक विपक्ष के विधायक के तब भी हरिद्वार की जनता के साथ खड़े थे, जब एक काबीना मंत्री रहे तब भी हरिद्वार की जनता के साथ खड़े रहे और आज प्रदेश अध्यक्ष रहने के बावजूद व्यस्तताओं के बाद भी वे हरिद्वार की जनता से संवाद बना करके रखते हैं। यही कारण है कि हरिद्वार की जनता उन्हें हाथों हाथ ले रही है, कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी की बौखलाहट का यही कारण है। उन्होंने कहा कि जिनका हरिद्वार में वोट नहीं है वह गली गली घूम कर वोट मांग रहे हैं। प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव संयोजक अनिल कुमार, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह, विधानसभा मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर कुर्ल और भाजपा हरिद्वार विधानसभा के लीगल सेल प्रभारी शिखर पालीवाल उपस्थित रहे।
