चार बार के विधायक समर्थक सतपाल ब्रहा्चारी से घबरा रहे
कांग्रेस प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में बाधा डालकर कर रहे हंगामा
कांग्रेस प्रत्याशी को भी अपने नाराज नेताओं से लग रहा डर
राजनीतिक विशलेषक भी हरिद्वार सीट पर हैं मौन
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। हरिद्वार विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होने के बावजूद भाजपा समर्थकों द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रहा्चारी के प्रचार में बाधा डालने प्रयास की झलक देखने को मिल रही है। जोकि भाजपा के लिए नुकसान दायक हो सकती है। ऐसा नहीं कि शहर की जनता राजनीतिक दलों की चाल को नहीं समझ रही है। शहर की जनता सब जानती हैं और किस को अपना वोट देना हैं वह तय कर चुकी है। शहर सीट पर भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर चार बार से विधायक मदन कौशिक पांचवी बार चुनावी रण में हैं और कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रहा्चारी है।
दोनों ही प्रत्याशी शहर की जनता में अपनी मजबूत पैठ रखते है। लेकिन उसके बावजूद भी दोनों प्रत्याशियों में कही ना कही अपनी जीत को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। राजनीतिक जानकारों का कहना हैं कि जहां कांग्रेस प्रत्याशी की बात करेें तो उनको अपनी ही पार्टी के नेताओं की नाराजगी का डर सता रहा हैं, भले ही कांग्रेस इस बात को नाकारे, लेकन सच को बदला नहीं जा सकता। क्यों कि शहर के कई कांग्रेसी नेता शांत बैठे हैं उनकी कोई एक्टीविटी नजर नहीं आ रही है। लेकिन कांग्रेस के प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर नेताओं की प्रेसवार्ता में उनको सक्रियता देखी जाती है। वहीं भाजपा प्रत्याशी को कही ना कही नाराज जनता और सतपाल ब्रहा्चारी के आगे निकल ना जाने का डर सता रहा है। तभी तो कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रहा्चारी के डोर-टू-डोर सम्पर्क अभियान के दौरान भाजपा समर्थकों द्वारा उनके कदम रोकने का हर सम्भव प्रयास कर रहे है। जिसकी तस्वीर शहर की जनता देखी है।
राजनीति विशलेषकों का कहना हैं कि चुनाव में हर किसी प्रत्याशी को अपने क्षेत्र में किसी भी जगह प्रचार करने का अधिकार है। लेकिन हरिद्वार विधानसभा सीट पर कुछ इससे अलग देखा जा रहा है। हरिद्वार के इतिहास में पहली बार किसी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में बाधा डालते हुए उसको व उसके समर्थकों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। जोकि लोकतंत्र के लिए अच्छी तस्वीर नहीं है। इस बार चुनाव प्रचार में कांग्रेस प्रत्याशी के डोर-टू-डोर प्रचार के दौरान भाजपा समर्थक उनकेे प्रचार में बाधा डालते हुए उनको रोकने की कौशिश कर रहे है। इसका क्या मतलब निकाला जाए? क्या चार बार से हरिद्वार विधाानसभा सीट पर कब्जा जमाये भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक के समर्थकों को डर लगने लगा हैैं कि कही कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रहा्चारी बाजी न मार ले जाए। इस में कोई शक नहीं हैं कि किसी भी पार्टी प्रत्याशी की जीत में अहम किरदार झुग्गी झोपडी, मलिन बस्ती व मध्य वर्गीय लोग निभाते है।
जहां पर दोनों प्रत्याशी व उनके समर्थक दिन रात अपनी पूरी ताकत उनको अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए लगा रहे है। दें कि हरिद्वार विधनसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच कड़ा मुकाबला हैं। दोनों पार्टियों के दिग्गज अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत पर अभी साफ तौर पर कुछ नहीं बोल रहे है। हां राजनीति बयान जरूर दिये जा रहे हैं कि वह भारी मतों से जीत हासिल कर रहे है। राजनीतिक विशलेषक भी हरिद्वार सीट पर अपना सही आंकलन नहीं लगा पा रहे हैं कि आखिर नतीजा क्या होगा?
