रानीपुर विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला
कांग्रेस-भाजपा-आप एक दूसरे को मात देने में जुटी
आप भी अपनी स्थिति मजबूत करते हुए बढ रही आगे
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा सीट पर भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच मुकाबला देखा जा रहा है। तीनों प्रत्याशी अपने दल बल के साथ डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार में जुटे है। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर सिंह चौहान अपनी टक्कर केवल भाजपा से मान कर चल रहे है। कांग्रेस प्रत्याशी का आप प्रत्याशी प्रशांत राय को हल्के में लेकर चलना भारी पड सकता है।
राजनीतिक जानकारों का कहना हैं कि रानीपुर विधानसभा सीट पर आप ने अपनी स्थिति काफी मजबूत की हैं जोकि दोनों बडे दलों भाजपा व कांग्रेस से टक्कर लेने की स्थिति में आ गयी है। कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर सिंह चौहान अभी तक भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान को अपना प्रतिद्वंदी मान कर चल रहे है। और भाजपा के गढ में अपनी सेंधमारी करने में अपनी पूरी ताकत लगा रहे है। लेकिन भाजपा प्रत्याशी अपने गढ में पूरी तरह मजबूत स्थिति में है।
जानकारों का कहना हैं कि भाजपा प्रत्याशी से क्षेत्र के कुछ लोगों की नाराजगी भले हो सकती है, लेकिन उनकी आस्था और विश्वास कमल के फूल पर बना हुआ है। जिसको तोड पाना कांगे्स प्रत्याशी राजबीर सिंह चौहान के बस से बाहर है। इसी बीच आप प्रत्याशी प्रशांत राय भी अपने तरिके से क्षेत्र के लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाते हुए उनमें आप के प्रति विश्वास पैदा करने में कामयाब हो रहे है। आप प्रत्याशी प्रशांत राय को रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों का प्यार व समर्थन भी मिल रहा है। सवाल हैं कि भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में कहा टिके है।
क्षेत्र के कुछ नागरिकों का मन टटोला गया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनकी किसी बात को लेकर नाराजगी भले ही आदेश चौहान से हो सकती हैं, लेेकिन पार्टी से नहीं। उनकी आस्था अभी भी भाजपा में है। वहीं क्षेत्र के कुछ बदलाव की बात कर रहे है, लेकिन उनका समर्थन कांग्रेस को मिलेगा या फिर आप को, यह कह पाना अभी मुश्किल होगा। लेकिन क्षेत्र के लोगों की अपनी अलग-अलग राय है। जिनमें कुछ लोग कांग्रेस प्रत्याशी तो कुछ आप प्रत्याशी को पसंद कर रहे है।
कांग्रेस प्रत्याशी के लिए रानीपुर विधानसभा सीट हासिल करना इतना आसान नहीं हैं जितना कांग्रेस के नेता बडे-बडे दावे कर रहे है। कांग्रेस पार्टी आप प्रत्याशी प्रशांत राय को हल्के में लेना कही उनको भारी न पड जाये। भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान अपनी जीत के लिए अपने नाराज लोगों को मनाते हुए आगे बढ रहे है। जिनको सफलता मिलती देखी जा रही है।
लेकिन अभी यह कह पाना कि आखिर रानीपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस, भाजपा और आप का कौन सा प्रत्याशी आगे हैै, गलत होगा? रानीपुर विधानसभा सीट पर फिलहाल अपने अपने तरिके से क्षेत्र के लोगों के द्वार पहुंचकर उनको रिझाने का प्रयास कर रहे है।
