तमंचा लेकर रात को धुमने की नहीं बतायी वजह
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने रविवार की रात को क्षेत्र में गश्त के दौरान एक संदिग्ध को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलापफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
सिड़कुल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि पुलिस बीती रात क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान इन्द्र लोक काॅलोनी भेल दीवार के पास एक संदिग्ध देखा गया। जोेकि पुलिस को देखते ही भाग खड़ा हुआ। पुलिस को उस शक होने पर उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस ने 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस आरोपी को सिड़कुल थाने लेकर पहुंची।
जहां पर पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम विवेक दुबे पुत्र चिंतामणि दुबे निवासी मोहल्ला नाका सतरी बाराबंकी यूपी हाल रावली महदूद सिड़कुल बताया है। लेकिन रात को क्षेत्र में तमंचा लेकर धुमने की अपनी मंशा को जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जिसको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
