सैकडों युवाओं ने विचारधारा से प्रभावित होकर ली सदस्यता
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकत्र्ताओं ने रावली महदूद में हुई सभा में भीम आर्मी विधानसभा अध्यक्ष शिवम की अगुवाई में इस्तीफा देकर भारतीय रमाबाई अम्बेडकर महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा डाॅ. अनु स्वरूप की विचार धाराओं से प्रभावित होकर भारतीय रमाबाई अम्बेडकर महासभा की सदस्यता ग्रहण की। जिनको सदस्यता ग्रहण कराते हुए प्रदेशाध्यक्ष विनोद कुमार आजाद ने कहा कि भारतीय रमाबाई अम्बेडकर महासभा में समाज के सभी वर्गो का हित सुरक्षित है। महासभा सभी वर्गो के लिए कार्य कर रहा है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय रमाबाई अम्बेडकर महासभा कांग्रेस पार्टी को अपना पूूर्ण समर्थन देगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उमेश कुमार ने कहा कि मौजूदा सरकार ने समाज के सभी वर्गो को उनके हितों से वंचित किया है। दलित, पिछड़े, गरीब भाजपा सरकार से काफी त्रस्त हो चुके है और बदलाव चाहते है।
सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष उदय वीर सिंह, प्रदेश महासचिव राजेन्द्र, जिला महामंत्री मोहित कर्णवाल, दीपक, सुरेश, ओपिन, विपुल, विजयपाल, रवि, राहुल, बिजेन्द्र धीमान, कल्लू कश्यप, विनित पाल, तेल्लू कोटे वाला, पकंज कर्णवाल, दिनेश, जोगिन्दर, पल्टूराम, मनीष, अजय, अब्दुल गफ्रफार, मुर्सलीन, समय सिंह, बिन्दर, रमेशो देवी, सुनीता, आंचल, नीलम, धनेशो पाल, रजनी कश्यप, उर्वशीपाल, विकास प्रजापति आदि ने भी सभा को सम्बोधित किया।
