शहर में कांग्रेसियों में कोई गुटबाजी नहीं, सब मिलकर कर रहे काम
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व राज्य सभा सांसद संजय निरूपम ने आरोप लगाया कि उत्तराखण्ड में भाजपा शासन काल में भ्रष्टाचार बढा हैं, कुम्भ 2021 में जिस तरिके से आरटीपीसीआर टेस्टिंग घोटला सब से बडा घोटाला हाल में सबके सामने आया है। भाजपा प्रदेश को स्थिर मुख्यमंत्री नहीं दे सकी, प्रदेश की जनता को तीन-तीन मुख्यमंत्री देने का काम किया गया। जिस सरकार के पास प्रदेश को चलाने के लिए स्थिर मुख्यमंत्री नहीं हैं वह प्रदेश को क्या चलायेगी। प्रदेश में सरकार जिस तरिके से चली उसको सब ने देखा है। प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई और कोरोना काल में पलायन बढा है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय निरूपम सोमवार को प्रेस क्लब हरिद्वार में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तेजी से नशे का कारोबार बढा हैं उसने युवाओं को अपनी चपेट में लेकर उनके भविष्य को खतरे में डालने का काम किया है। आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश में स्मैक लेकर आयी है। यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती हैं तो युवाओं को रोजगार देेने का काम किया जाएगा और मंहगाई, नशे व भ्रष्टाचार पर नियंत्राण करने का काम किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस प्रदेश का मुख्यमंत्री खनन माफियाओं का नेतृत्व करने वाला हो तो प्रदेश कहा से विकास की गति को पकडेगा।
भाजपा सरकार ने प्रदेश का पर्यटन व व्यापारियों को बर्बाद करने का काम किया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही उत्तराखण्ड के विकास को गति दी जाएगी। पत्रकारों के सवाल पर कि हरिद्वार में कांग्रेसियों में आपसी गुटबाजी के कारण कांग्रेस को हार का सामने करना पड़ता है का जबाब देते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि हरिद्वार में कांग्रेसियों के बीच कोई आपसी गुटबाजी नहीं है। शहर का एक-एक कार्यकत्र्ता कांग्रेसी प्रत्याशी सतपाल ब्रहा्रचारी को जिताने के लिए जी जान से काम कर रहा हैं और उनको जीत अवश्य दिलायेगा। पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रहा्रचारी, अरविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
