हरिद्वार विधानसभाा सीट से ही मदन के चुनाव लडने पर लगी मोहर
रानीपुर, ज्वालापुर और हरिद्वार ग्रामीण सीट पर प्रत्याशी परिवर्तन खारिज
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। भाजपा हाईमान ने उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव की पहली लिस्ट जारी कर दी गयी है। जिसके बाद हाट सीट हरिद्वार विधानसभा सीट पर मदन कौशिक के चुनाव लड़ने को लेकर अटकलो पर भी विराम लग गया है। भाजपा हाईकमान ने जनपद हरिद्वार में कई विधानसभा सीटों पर सिटिंग विधायकों को ही टिकट दिया गया है। जिसके बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।
हरिद्वार विधानसभा सीट पर मदन कौशिक को पांचवी बार टिकट मिलने पर उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है। रानीपुर, ज्वालापुर और हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट पर प्रत्याशी बदले जाने की काय्यास लगाये जा रहे थे। लेकिन भाजपा हाईकमान ने इन सीटों पर कोई परिवर्तन न करते हुए सिटिंग विधायकों पर ही अपनी मोहर लगाई है। जिसके बाद उनके समर्थकों में भी भारी उत्साह व खुशी का माहौल है। पार्टी हाईकमान ने उत्तराखण्ड विधानसभा सीटों पर 59 प्रत्यार्शियों पर अपनी मोहर लगाकर लिस्ट जारी की है। उनके नाम इस प्रकार हैं…………….




