पुलिस व गोताखोर टीम ने रेस्क्यू कर पांच की जान बचाई
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्रतार से दौड़ती कार शुक्रवार की देर रात कनखल थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर आईरिस पुल की रेलिंग तोड कर गंगा में जा गिरी। घटना की सूचना पर पुलिस में हड़कम्प मच गया। कनखल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोर टीम को मौके पर पर बुलाकर कार में फंसे पांच यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल कर उपचार के लिए जिला अस्तपाल में भर्ती करया गया। पुलिस घटना की सूचना घायलों के परिजनों को भेज दी। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह चैहान ने बताया कि शुक्रवार की देर रात पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली की शंकराचार्य चौक के समीप हरियाणा नम्बर की एक कार अनियंत्रित होकर आईरिस पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए गंगा में जा गिरी है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और गंगा में गिरी कार जिसमें कुछ लोग फंसे हुए थे। पुलिस ने तत्काल गोताखोर टीम को मौके पर बुलाकर कार सवारों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। पुलिस और गोताखोर टीम ने रेस्क्यू करते हुए कार में फंसे पांच लोगों को सकुशल निकाल कर उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने सभी घायलों को खतरे से बाहर बताया।
घायलों की पहचान कार चालक देवेंद्र पुत्र राजेंद्र निवासी पानीपत हरियाणा, साहिल पुत्र धर्मवीर, जितेंद्र पुत्र सुनहरा, राजेश पुत्र बलवान सिंह और दीपक पुत्र बलबीर सिंह निवासीगण सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। बताया जा रहा हैं कि कार सवार हरियाणा से गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आ रहे थे। रेस्क्यू अभियान में शामिल पुलिस टीम में एसआई हेमकांत सेमवाल, उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार, कांस्टेबल संतोष रावत, प्रदीप कुमार, कृपाल सिंह व गोताखोर टीम में प्रवीण शर्मा, गौरव शर्मा शामिल रहे।
