कांग्रेसियों ने भाजपा व आप के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका
लीना बनौधा
हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने पूर्व केबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे पूर्व विधायक संजीव आर्य पर जानलेवा हमले व फर्जी मुकदमे और आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी द्वारा टिप्पणी को लेकर ज्वालापुर अंबेडकर चौक से रेलवे फाटक ज्वालापुर तक पैदल मार्च निकालते पुतला फूंका।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव डाॅ. संजय पालीवाल नेे कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार पूरी तरीके से तानाशाही पर उतर आई है। कल तक यशपाल आर्य जब भाजपा में थे, तो भारतीय जनता पार्टी उनकी पूजा कर रही थी लेकिन कांग्रेस में आते ही यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य पर जानलेवा हमला तथा उन पर झूठे मुकदमे लगा कर पूरी तरीके से उनका अपमान किया है। कांग्रेस पार्टी यह अपमान नहीं सहेगी, उनका अपमान कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता का अपमान है। इस प्रदर्शन द्वारा भाजपा सरकार को चेतावनी देते हैं, यदि इस तरह के घृणित कार्य बंद नहीं किए, तो कांग्रेस का पूरे प्रदेश का कार्यकर्ता सड़कों पर होगा। भाजपा के गलत कामों का ईट का जवाब पत्थर से देने का कार्य करेगा।
मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी व आप पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने अपनी गलत बयानबाजी, दलितों पर अत्याचार, महिलाओं पर अत्याचार करने बंद नहीं किए तो कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इन्हीं की भाषा में इनको सबक सिखाने का कार्य करेगा। आज इस प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा व आप पार्टी का पुतला फूंक कर इनको चेतावनी देने का कार्य किया गया है।
विरोध् प्रदर्शन के दौरान चौधरी बलजीत सिंह, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, हाजी साहबुद्दीन पार्षद, तहसीन अंसारी पार्षद, तीरथ पाल रवि, नीलम शर्मा, सतीश कुमार प्रदेश महासचिव, दिनेश पुंडीर, सुनील कुमार महानगर अध्यक्ष अनुसूचित प्रकोष्ठ, विशाल राठौर, नवेज अंसारी, ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, डा वसीम सलमानी, अनूज सिंह पार्षद, पार्षद राजीव भार्गव, अमन गर्ग, प्रवीण मिश्रा, सत्येंद्र वशिष्ठ, राजकुमार ठाकुर, संदीप कुमार, राशिद सलमानी, हारूण मंसूरी, कुशल पाल, रिजवान कुरैशी, सुमित भाटिया, संगम शर्मा, अशोक हरदयाल, कृष्ण कुमार, मनोज जाटव, जगदीप असवाल, रवीश भटीजा, कृष्णलाल, मुकेश शर्मा, अमित चंचल आदि कांग्रेसजन शामिल रहे।
