डाॅ. नरेश चौधरी को कुंभ में सहयोग के लिए किया आमंत्रित
लीना बनौधा
हरिद्वार। कुम्भ आईजी संजय गुंज्याल ने ऋषिकुल राजकीय महाविद्यालय में वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर गाइड लाइन का पालन करते हुये प्रतीक्षा उपरान्त अपने नम्बर आने पर रजिस्ट्रेशन एंव सत्यापन के पश्चात दूसरी डोज लगवाई।
संजय गुज्याल ने रेड क्रास सचिव डा0 नरेश चौधरी की कर्मठ कार्यशैली के लिए विशेष सराहना करते हुये कहा कि पूर्व में कुम्भ के अनुभवों को देखते हुये पुलिस प्रशासन को उनकी विशेष कमी महसूस हो रही है। डा0 नरेश चैधरी ने पुलिस प्रशासन के साथ पूर्व में कुम्भ/अर्धकुम्भ एवं अन्य बड़े-बड़े स्नान पर्वों एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों में अपना समर्पित योगदान दिया है।
इसके पुलिस प्रशासन हमेशा डा. नरेश चौधरी का आभारी है। और आज में डा0 नरेश चौधरी को कुम्भ मेले में अपनी पुलिस टीम के सहयोग के लिए सहसम्मान के आमंत्रित करता हूं। और मुझें पूर्ण विश्वास है कि डा0 नरेश चौेधरी के अनुभवों एवं उनकी कर्मठ कार्यशैली का साथ पुलिस प्रशासन को इस महाकुम्भ में भी अवश्य मिलेगा।
अन्त में रेड क्रास सचिव डा0 नरेश चौधरी ने कुंभ आईजी संजय गुज्याल का भावुक होकर आभार व्यक्त करते हुये कहा कि मैं कुम्भ मेला पुलिस प्रशासन का आभारी हूं कि मुझे महाकुम्भ में सहयोग करने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया है।
रेडक्रास टीम में डा0 भावना, डा0 वैशाली, डा0 मनीष, श्रीमती पूनम, संतोष, डा0 अनामिका तुली,डा0 स्वाति कोठियाल, डा0 दिव्या जोशी, डा0 डेजी सिंह, डा0 पारस गुप्ता, अनुराधा चौरसिया, आरती चौेहान, पूनम शर्मा, तनूजा चौहान ने सक्रिय सहभागिता की।
