व्यापारियों को झांसा देकर ठगने का कर रहा था प्रयास
मुकेश वर्मा
हरिद्वार। ज्वालापुर के व्यापारियों ने दिल्ली के एक शख्स को दो हजार की नकली गड्डी और एक चाकू के साथ दबोच कर पुलिस के हवाले किया है।
आरोप हैं कि शख्स व्यपारियों को दो हजार की गड्डी दिखाकर ठगने का प्रयास कर रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उपर नीचे दो—दो हजार के नोट लगी कागज की दो गड्डी बरामद की है।
खास खबर–निगम में बरपा हंगामा, मामला टेंडर का था
ज्वालापुर कोतवाली एसएसआई सुनील रावत ने बताया कि ज्वालापुर के व्यापारियों को शनिवार की दोपहर को एक शख्स दो—दो हजार की दो गड्डी दिखाकर यह कहते हुए ठगने का प्रयास कर रहा था कि उसने अपने मालिक के यहां चार लाख चोरी किये है। लेकिन उसको केवल बीस हजार की जरूरत है।
इसलिए दोनों गड्डी लेकर बीस हजार दे दो। व्यापारियों को उस पर शक होने पर जब उसको पकड़ने का प्रयस किया तो शख्स व्यापारियों को चाकू दिखाकर डर धमकाने लगा और मौका पाकर भाग निकला। व्यापारियों ने शख्स को घेर कर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शख्स से दो—दो हजार के नोट उपर नीचे लगे कागज की दो गड्डी और एक चाकू बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम मनोज पुत्र किशन निवासी मकान नम्बर 515 जे ब्लॉक मंगोलपुरी नई दिल्ली बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
