मुकेश वर्मा
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी ने नौ दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। जिनमें उप निरीक्षक दीपक कठैत को थानाध्यक्ष बहादराबाद से थानाध्यक्ष श्यामपुर, उप निरीक्षक राजीव उनियाल को थानाध्यक्ष श्यामपुर से थानाध्यक्ष बहादराबाद, उप निरीक्षक संजीव थपलियाल को कोतवाली ज्वालापुर से थानाध्यक्ष भगवानपुर, उप निरीक्षक गोविन्द कुमार को थानाध्यक्ष भगवानपुर से थानाध्यक्ष पथरी, उप निरीक्षक सुखपाल मान को थानाध्यक्ष पथरी से प्रभारी चैकी लण्ढौरा कोतवाली मंगलौर, उप निरीक्षक अजय सिंह को कोतवाली रानीपुर से थानाध्यक्ष कलियर, उप निरीक्षक देवन्द्र सिंह रावत को थानाध्यक्ष कलियर से एसएसआई कोतवाली नगर, उप निरीक्षक हरपाल सिंह एसएसआई कोतवाली नगर से मानव वध सैल हरिद्वार और उप निरीक्षक लोकपाल परमार को प्रभारी चौकी लण्ढौरा से कोतवाली गंगनहर भेजा गया है।
