वैक्सीनेशन नोडल अधिकारी बता रहे वैक्सीन की भारी कमी
बहादराबाद ब्लाॅक मे 45 प्लस वैक्सीनेशन सेंटरों को किया बंद
20 मई से स्थिति सामान्य होेने की जता रहे सम्भावना
लीना बनौधा
हरिद्वार। शहर में 18-44 वर्ष तक के युवाओं को वैक्सीन रजिस्टेशन से लेकर स्लोट बुक करने के लिए काफी परेशान उठानी पड़ रही है। वैक्सीन के लिए रजिस्टेशन तो आसानी हो रहा है, लेकिन स्लोट बुक करना युवाओं के लिए एक बडी चुनौती बनी हुई। वहीं 45 प्लस के लोगों को लगने वाली वैक्सीनेशन सेंटर भी करीब—करीब बंद कर दिये गये है। जिसकारण वैक्सीन की भारी कमी बताया जा रहा है। मौजूदा वक्त में वैक्सीन लगाने के लिए युवाओं में काफी करेज देखा जा रहा है।
अगर हरिद्वार और बहादराबाद वैक्सीनेशन सेंटरों की बात करेें तो केवल पांच वैक्सीनेशन सेेंटर संचालित है, जिनमें 18-44 वर्ष के युवाओं को वैैक्सीन लगाने का काम चल रहा है। बताते चले कि कोरोना की दूसरी लहर ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। कोरोना संक्रिमतों को जहां निजी हो या फिर सरकारी अस्पतालों में बैड, आक्सीजन बैड और आक्सीजन सहित दवाओं के लिए एडी चोटी का जोर लगाना पड़ रहा है। वहीं केन्द्र सरकार द्वारा 18-44 वर्ष के युवाओं को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक करते हुए जरूरी बताया है।
कोरोना काल में देश के हाल को देखते हुए हर कोई वैक्सीन लगवाने की दौड में है। और हर कोई वैक्सीन लगवाने के लिए एक-दूसरे से आगे निकलने की कौशिश कर रहा है। हम अगर हरिद्वार के बहदराबाद ब्लाॅक की बात करें तो 18-44 वर्ष के युवाओं में वैक्सीन लगवाने के लिए जोश देखा जा रहा है। जिनके द्वारा अलग अलग सरकारी एप्प के जरिये अपना वैक्सीन के लिए रजिस्टेशन करने की होड लग गयी है। शुरूआती दौर में युवाओं को रजिस्टेशन कराने के लिए भी पसीने छूट गये थे, लेकिन जब रजिस्टेशन प्रक्रिया पर कुछ दबाव कम हुआ तो रजिस्टेशन तो हो रहा है। लेकिन रजिस्टेशन के बाद युवाओं को स्लोट बुक कराने के लिए काफी परेशानी उठानी पड रही रही है।
प्रशासन की ओर से बहादराबाद ब्लाॅक में पांच स्थानों पर वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किये गये है। जिनमें प्राइमरी स्कूल बहादराबाद, सेवा सदन महिला इंटर काॅलेज हरिद्वार, प्रेम नगर आश्रम, इंटर काॅलेज ज्वालापुर और प्राइमरी स्कूल जगजीतपुर कनखल शामिल है। जहां पर वैैक्सीन लगवाने के लिए 18-44 वर्ष के युवाओं की सुबह से लाइन लग जाती है। जिनमें कुछ ऐसे युवा भी शामिल होते हैं जिनका रजिस्टेशन तो हो चुका, लेकिन स्लोट बुक नहीं हो पाया है। लेकिन घण्टों लाइन में लगने के बाद उनको वैक्सीनेशन सेंटर से यह कहते हुए लौटाया जा रहा हैं कि उनका स्लोट बुक नहीं है। इसलिए उनका वैक्सीनेशन नहीं होगा।
बहादराबाद ब्लाॅक वैक्सीनेेशन नोडल अधिकारी डाॅ. हेंमत आर्य ने बताया कि 18-44 वर्ष के युवाओं और 45 प्लस उम्र के लोगों को परेशानी वैक्सीन की भारी कमी के कारण उठानी पड़ रही है। उनके पास वैक्सीन नहीं हैं उनको पांच सौ के करीब वैक्सीन मिल पा रही है। जिनको 18-44 वर्ष के युवाओं के लिए बनाये गये वैक्सीनेशन सेंटरों को 100—100 वैक्सीन उपलब्ध् करायी जा रही है। वैक्सीन न होने की वजह से 45 प्लस के लोगों किया जा रहा वैक्सीनेशन का काम बीच में रोकना पड़ा है। उम्मीद है कि 20 मई के बाद वैक्सीन की कमी दूर हो जाएगी। जिसके बाद स्लोट मिलने में भी आसानी होगी और 45 प्लास के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हो पायेगा। फिलहाल वैक्सीन की कमी के कारण 45 प्लास के लोगों के लिए खुले वैक्सीनेशन सेंटरों को बदं करना पड़ा है।
