
■उत्तराचंल पंजाबी महासभा हरिद्वार ने किया अस्पताल का सहयोग
■चिकित्सकों को भारी दुर्गंध के बीच करना पड़ रहा था पोस्टमार्टम
■मोर्चरी में शवों को सुरक्षित रखने में हो रही थी भारी परेशानी
मुकेश वर्मा
हरिद्वार । जिला अस्पताल की मोर्चरी के डिप फ्रीजर 04 माह बाद दुरूस्थ हो जाने पर चिकित्सकों ने राहत की सास ली है। बताया जा रहा हैं कि पिछले चार माह से मोर्चरी के चिकित्सकों को भारी दुर्गंध के बीच शवों का पोस्टमार्टम करना पड़ रहा था। डिप फ्रीजर को ठीक कराने के लिए कई बार प्रयास किये गये, लेकिन डिप फ्रीजर का एक्सपर्ट ना मिलने ठीक नहीं कराया जा सका था। लेकिन डिप फ्रीजर को दुरूस्थ कराने में उत्तराचंल पंजाबी महासभा हरिद्वार का अहम योगदान बताया जा रहा है। जिन्होंने अपने स्तर से डिप फ्रीजरों के एक्सपर्ट को बुलाकर अस्पताल की मोर्चरी के डिप फ्रीजरों को ठीक कराने में योगदान दिया है। जिनमें दो डिप फ्रीजरो की मरम्मत का खर्च खुद पंजाबी महासभा हरिद्वार ने वहन किया है। जिला अस्पताल प्रबंधन ने इस सहयोग के लिए उत्तराचंल पंजाबी महासभा का आभार जताया है।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. चंदन मिश्रा ने बताया कि जिला अस्पताल की मोर्चरी के 07 डिप फ्रीजर पिछले चार माह से खराब पड़े थे। डिप फ्रीजरो में 19 शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था होती है। जिनको दुरूस्थ कराने के लिए काफी प्रयास किये गये, लेकिन डिप फ्रीजर का एक्सपर्ट नहीं मिलने पर दुरूस्थ नहीं कराया जा सका था। मोर्चरी के डिप फ्रीजर खराब होने के चलते चिकित्सकों को भारी दुर्गध के बीच पोस्टमार्टम करना पड़ रहा था। वहीं लावारिस शवों की पहचान के लिए 72 घंटे सुरक्षित रखने का प्रवाधान है।
उन्होंने बताया कि ऐसे शवों को भी सुरक्षित रखने में भारी दिक्कत आ रही था। जिला अस्पताल की मोर्चरी में 07 डिप फ्रीजर की व्यवस्था है। जिनमें 05 डिप फ्रीजर में 2-2 शवों, 01 डिप फ्रीजर में एक साथ 05 शवों और 01 डिप फ्रीजर में 03 शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था है। लेकिन पिछले चार माह से एक-एक कर डिप फ्रीजर खराब होते चले गये। जिनको दुरूस्थ करने के लिए कोई एक्सपर्ट नहीं मिल सका। जिसकारण मोर्चरी के सातों डिप फ्रीजर ठप्प पड़ गये।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान उत्तराचंल पंजाबी महासभा हरिद्वार अध्यक्ष सुनील अरोड़ा से सम्पर्क हुआ। जिनसे अस्पताल के मोर्चरी में रखे डिप फ्रीजर खराब होने पर चर्चा हुई और कोई एक्सपर्ट ना मिलने की जानकारी दी। जिसपर उन्होंने मोर्चरी के डिप फ्रीजर को दुरूस्थ कराने के लिए एक्सपर्ट भेजने का भरोसा दिलाया था। जिन्होंने डिप फ्रीजर एक्सपर्ट भेजकर 06 डिप फ्रीजरों को दुरूस्थ करा दिया गया। जबकि एक डिप फ्रीजर जिसमें 02 शव रखने की व्यवस्था हैं, वह कंडम हो चुका है। फिलहाल अब अस्पताल के 06 डिप फ्रीजरों ने काम करना शुरू कर दिया है। जिसमें मोर्चरी में 17 शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था हो चुकी है। उत्तराचंल पंजाबी महासभा हरिद्वार की ओर से दो डिप फ्रीजर की मरम्मत का खर्चा अपनी ओर से दिया है। उत्तराचंल पंजाबी महासभा हरिद्वार के इस सहयोग के लिए जिला अस्पताल प्रबंधन ने आभार जताया है।
उत्तराचंल पंजाबी महासभा हरिद्वार अध्यक्ष सुनील अरोड़ा ने बताया कि जिला अस्पताल की ओर से मोर्चरी में रखे 07 डिप फ्रीजर खराब पड़े होने की जानकारी मिली थी। डिप फ्रीजर का एक्सपर्ट ना मिलने से अस्पताल प्रबंधन को भारी परेशानी से हो रही थी। जिसपर उन्होने डिप फ्रीजर खोजकर उनको दुरूस्थ कराने में सहयोग करने का भरोसा दिलाया था। उत्तराचंल पंजाबी महासभा हरिद्वार ने मोर्चरी के 06 डिप फ्रीजरों को दुरूथ करा दिया। जिनमें दो डिप फ्रीजरों की मरम्मत का खर्चा अपनी संस्था की ओर से वहन किया है।